School Reopen Updates : बिहार के बाद अब यहां खुल गये स्कूल, जानिए झारखंड में कब से स्कूल जा सकेंगे छात्र

Mumbai: Children visit a Navratri pandal themed on schooling, ahead of Durga Puja festival in Mumbai, Tuesday, Oct. 13, 2020.(PTI Photo/Kunal Patil) (PTI13-10-2020_000045A)
Haryana School Reopen Latest Updates : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के लगातार घटते मामलों के बीच कुछ राज्यों में तो स्कूल और कॉलेज (gujarat, haryana, bihar, jharkhand,Maharashtra, up Government ) भी खोल दिये गये हैं. School open bihar,jharkhand,up,mp other state of india
School Reopening Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. यही वजह है कि कई राज्य लॉकडाउन में ढील देते नजर आ रहे हैं. कुछ राज्यों में तो स्कूल और कॉलेज (gujarat, haryana, bihar, jharkhand, up Government ) भी खोल दिये गये हैं. इधर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार ने प्रदेश में बंद स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ा फैसला किया है जिसके तहत शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 16 जुलाई से नौवीं से 12वीं तक की कक्षा शुरू करने की घोषणा की है. जबकि 23 जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा के लिए स्कूल खुल जाएंगे. इसके अलावा स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी छात्र कर सकेंगे.
कोरोना के कम होते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए और कॉलेजों व टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिजिकल क्लासेस की अनुमति देने का फैसला किया है. बिहार में भी स्कूलों को और छूट देने की तैयारी चल रही है.
गुजरात में 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं : गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया. छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी.
हरियाणा में 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए 16 जुलाई से फिर से खुलेंगे स्कूल : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल 16 जुलाई से फिर से खुल जाएंगे और छात्रों को उनके माता-पिता की अनुमति से कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी. इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी भी 23 जुलाई से स्कूल में आ सकेंगे. छात्रों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं होगा क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियम लागू होंगे। पांचवीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
महाराष्ट्र का हाल : महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा विभाग की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि स्कूलों को कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए 15 जुलाई से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि सूबे के अंतिम तबके के बच्चों तक पहुंचने के लिए सह-शैक्षिक दृष्टिकोण रखना समय की जरूरत बन चुकी है.
बिहार सरकार का आदेश : बिहार सरकार ने अनलॉक-5 में राहतों का दायरा काफी बढ़ा दिया है. नियमों की यह नयी रूपरेखा सात जुलाई से शुरू हुई है जो छह अगस्त 2021 तक लागू रहेगी. सरकार ने सात जुलाई से 11वीं कक्षा से ऊपर के सभी स्कूल-कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व प्रशिक्षण संस्थान 50% उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी है. सभी शिक्षण संस्थानों को कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा.
उत्तराखंड में आनलाइन कक्षाएं शुरू : इधर उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं हैं. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया था जिसमें राज्य के सभी स्कूलों को एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को कहा गया था. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने पर मई में राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करते हुए उन्हें शिक्षण कार्य तीस जून तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए थे.
मप्र में नहीं खुलेंगे स्कूल : कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में एक जुलाई से अभी स्कूल नहीं खुलेंगे और इन्हें खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में केंद्र सहित अन्य राज्यों तथा विशेषज्ञों से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा.
झारखंड का हाल : झारखंड में स्कूल खोलने को लेकर कुछ लोग आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक की जो स्थिति नजर आ रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि फिलहाल राज्य में स्कूल खोले जाने की कोई संभावना नहीं है. झारखंड में अनलॉक 6 के तहत कुछ छूट के साथ बाजार खुले हुए हैं लेकिन स्कूलों को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है. हो सकता है कि अनलॉक 7 में सरकार कुछ स्कूल-कॉलेज को लेकर फैसला ले.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




