School Reopen Updates: बिहार के बाद यहां भी खुल गये स्कूल,जानें दिल्ली-झारखंड में कब से स्कूल जा सकेंगे बच्चे

Updated at : 13 Jul 2021 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
School Reopen Updates: बिहार के बाद यहां भी खुल गये स्कूल,जानें दिल्ली-झारखंड में कब से स्कूल जा सकेंगे बच्चे

School Reopening Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. यही वजह है कि कई राज्य लॉकडाउन में ढील देते नजर आ रहे हैं. कुछ राज्यों में तो स्कूल और कॉलेज (gujarat, haryana, bihar, jharkhand, up Government ) भी खोल दिये गये हैं. बिहार की बात करें तो यहां करीब तीन महीने के बाद एक बार फिर सीनियर क्लास के बच्चों के लिये शहर के स्कूल सोमवार से खोल दिये गये हैं. School open bihar,jharkhand,up,mp,delhi other state of india

विज्ञापन

School Reopening Updates : देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. यही वजह है कि कई राज्य लॉकडाउन में ढील देते नजर आ रहे हैं. कुछ राज्यों में तो स्कूल और कॉलेज (gujarat, haryana, bihar, jharkhand, up Government ) भी खोल दिये गये हैं. बिहार की बात करें तो यहां करीब तीन महीने के बाद एक बार फिर सीनियर क्लास के बच्चों के लिये शहर के स्कूल सोमवार से खोल दिये गये हैं. सूबे में अभी केवल 11वीं व 12वीं के बच्चों के लिये ही स्कूल खोले गये हैं. वहीं राजधानी दिल्‍ली में स्कूल-कॉलेज खोलने के संकेत दिये गये हैं.

बिहार में खुले स्कूल : बिहार में करीब तीन महीने के बाद एक बार फिर सीनियर वर्ग के बच्चों के लिये शहर के स्कूल सोमवार से खोलने का काम सरकार ने किया है. वर्तमान में केवल 11वीं व 12वीं के बच्चे ही स्कूल जा पाएंगे. राजधानी के केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में 12वीं के बच्चों के लिये पहले शिफ्ट की क्लास सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी. वहीं सेकेंड शिफ्ट की क्लास दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चलेगी.

दिल्ली के स्कूल का हाल : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ट्रेनिंग की खातिर स्‍कूल खोलने की मंजूरी दी है. फिलहाल स्‍कूलों के ऑडिटोरियम या असेंबली हॉल को ही खोलने का काम किया जाएगा. इनमें एजुकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी. दिल्ली सरकार ने कहा है कि स्‍कूलों और शैक्षिक संस्‍थानों के ऑडिटोरियम/असेंबली हॉल 50% क्षमता के साथ काम करने के लिए स्वतंत्र हैं. इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (DDMA) ने आदेश जारी किया है. यहां चर्चा कर दें कि दिल्‍ली में अभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद हैं.

गुजरात में शुरू होंगी कक्षा : गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया. छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी.

Also Read: करीब तीन महीने के बाद बिहार में आज से खुल गये प्लस टू स्कूल, कॉलेज, विवि में शुरु हुई पढ़ाई

हरियाणा में फिर से खुलेंगे स्कूल : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल 16 जुलाई से फिर से खुल जाएंगे और छात्रों को उनके माता-पिता की अनुमति से कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी. इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी भी 23 जुलाई से स्कूल में आ सकेंगे. छात्रों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं होगा क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियम लागू होंगे। पांचवीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

महाराष्‍ट्र का हाल : महाराष्‍ट्र की स्कूल शिक्षा विभाग की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि स्कूलों को कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए 15 जुलाई से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि सूबे के अंतिम तबके के बच्चों तक पहुंचने के लिए सह-शैक्षिक दृष्टिकोण रखना समय की जरूरत बन चुकी है.

उत्तराखंड में आनलाइन कक्षाएं शुरू : इधर उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं हैं. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया था जिसमें राज्य के सभी स्कूलों को एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को कहा गया था. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने पर मई में राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करते हुए उन्हें शिक्षण कार्य तीस जून तक के लिए बंद रखने के आदेश दिए थे.

मप्र में नहीं खुलेंगे स्कूल : कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में एक जुलाई से अभी स्कूल नहीं खुलेंगे और इन्हें खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में केंद्र सहित अन्य राज्यों तथा विशेषज्ञों से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा.

झारखंड का हाल : झारखंड में स्‍कूल खोलने को लेकर कुछ लोग आवाज उठाते नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक की जो स्थिति नजर आ रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि फिलहाल राज्‍य में स्‍कूल खोले जाने की कोई संभावना नहीं है. झारखंड में अनलॉक 6 के तहत कुछ छूट के साथ बाजार खुले हुए हैं लेकिन स्कूलों को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है. हो सकता है कि अनलॉक 7 में सरकार कुछ स्कूल-कॉलेज को लेकर फैसला ले.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन