ePaper

महाराष्ट्र: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर संजय राउत ने किया मानहानि का मुकदमा, ये है मामला

Updated at : 13 Jun 2023 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर संजय राउत ने किया मानहानि का मुकदमा, ये है मामला

संजय राउत ने कहा, जब ईडी की ओर से दर्ज एक मामले में जेल में थे तब किरीट सोमैया ने कुछ ट्वीट किए थे. कानूनी नोटिस में सोमैया को झूठे और निराधार आरोप लगाने को लेकर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा गया था.

विज्ञापन

शिवसेना उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की एक कोर्ट में अपमानजनक ट्वीट को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है. राज्यसभा सदस्य ने अदालत से सोमैया (Kirit Somaiya) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि की सजा) के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान लेने का आग्रह किया.

शिकायत मे क्या कहा गया?

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2022 से, मैंने देखा कि आरोपी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मेरे खिलाफ मानहानिकारक बयानों के साथ कुछ ट्वीट किए, जो पूरी तरह से अनुचित बयान हैं. राउत ने कहा कि वह बीजेपी नेता के इन बयानों से हैरान हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अदालत इस मामले में सुनवाई करेगी. इस मामले को लेकर इससे पहले बीते फरवरी के महीने में संजय राउत ने किरीट सोमैया को कानूनी नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी.

राउत ने सोमैया को दी थी चेतावनी 

संजय राउत ने कहा, जब ईडी की ओर से दर्ज एक मामले में जेल में थे तब किरीट सोमैया ने कुछ ट्वीट किए थे. कानूनी नोटिस में सोमैया को झूठे और निराधार आरोप लगाने को लेकर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा गया था. राउत ने साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर सोमैया ने ऐसा नहीं किया तो वे उनपर मानहानि का केस करेंगे

संजय राउत  के वकील ने क्या कहा?

किरीट सोमैया के 5 ट्वीट्स का जिक्र करते हुए संजय राउत के वकील ने कहा था कि आपने मेरे मुवक्किल के खिलाफ कई झूठे और निराधार आरोप लगाए हैं. आपके ट्विटर अकाउंट पर हर आरोप पूरी तरह से झूठ, मनगढ़ंत और बिना किसी सबूत के लगाया गया है. ये ट्वीट अपमानजनक और राउत की साख व प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किए गए थे.

किरीट सोमैया उर्फ पोपटलाल मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं- राउत 

इस मामले को लेकर संजय राउत ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी के किरीट सोमैया उर्फ पोपटलाल मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और शिवसेना नेताओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं. मैंने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मिस्टर पोपटलाल को कानूनी नोटिस भेजा है, सच्चाई की जल्द जीत होगी. संजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया था. हालांकि, राउत का दावा है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है.

Also Read: महाराष्ट्र: ‘अब भी ठाकरे और शिवसेना का खौफ, ये डर अच्छा है’, अमित शाह के बयान पर संजय राउत का पलटवार

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola