Delhi Murder: लड़की की हत्या करने के बाद साहिल ने किया फोन बंद, दो बस बदलकर पहुंचा बुलंदशहर, ये बात आयी सामने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 May 2023 9:33 AM

विज्ञापन

Delhi Murder Case Updates: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने 16 वर्षीय एक लड़की की 20 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की. जानें क्या है मामले पर अपडेट

विज्ञापन

Delhi Murder Case: दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या करने के बाद आरोपी साहिल कैसे भागा? इस सवाल का जवाब सामने आया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो खबर दी है उसके अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी साहिल रिठाला गया. यहां उसने हथियार फेंका और बस से बुलंदशहर चला गया. घटना के 10 मिनट बाद जब स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद से ही साहिल का फोन बंद था और उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. बुलंदशहर पहुंचने के लिए साहिल ने दो बसें बदली थीं. पुलिस के कुछ सवालों का जवाब आरोपी साहिल नहीं दे पाया है. वह शायद पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है. उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा.


बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ साहिल

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की 20 से अधिक बार चाकू से वार करके हत्या कर दी गयी. इस दौरान, पास से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोई कोशिश नहीं की. निर्मम तरीके से की गयी इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे लोगों में काफी रोष है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Also Read: Delhi Murder: सरेआम हत्या, तमाशबीन रहे लोग, वहशी प्रेमी ने किशोरी को चाकू से गोदा, पत्थर से कूच कर मार डाला
आरोपी और मृतका के बीच ‘प्रेम संबंध’

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था. लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गयी थी, और तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, साहिल लड़की से रिश्ते खत्म होने के बाद गुस्से में थे और दोनों के बीच झगड़े ने उसे और आक्रोशित कर दिया, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola