Russia Ukraine War: रूसी सेना को लेकर ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर होगी जेल, पुतिन ने लगाई कानून पर मुहर
Moscow: Russian President Vladimir Putin speaks during a Security Council meeting in the Kremlin in Moscow: Moscow, Russia, Monday, Feb. 21, 2022. Putin has convened top officials to consider recognizing the independence of separatist regions in eastern Ukraine. Such a move would ratchet up tensions with the West amid fears that the Kremlin could launch an invasion of Ukraine imminently.AP/PTI Photo(AP02_21_2022_000274B)
Russia Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है. ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर पुतिन ने हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत अब इस मामले के आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा होगी. युद्ध का हर अपडेट यहां
रूसी सेना पर ‘फर्जी खबर’ को लेकर बना कानून
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए कानून बनाया है. ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर पुतिन ने हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत अब इस मामले के आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा होगी.
नाटो के सदस्य देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे
नाटो के सदस्य देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे हैं. इस बात का दावा रूसी इंटेलिजेंस ने किया है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सऊदी अरब के प्रिंस से बात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संकट के बीच सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान उल सौद से टेलीफोन पर बात की है.
रूस-यूक्रेन की लड़ाई आगे बढ़ जाती है, तो संकट और गहरा होगा: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा. उन्होंने कहा कि तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है. ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है. भारत इससे अछूता नहीं रहेगा.
नॉर्वे के पीएम ने परमाणु संयंत्र पर हमले को ‘पागलपन’ कहा
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि रूसी गोलाबारी जिसके कारण यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग लगी, वह पागलपन का प्रमाण है. यूक्रेन के एनेर्होदार शहर में स्थित जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को शुक्रवार सुबह काबू कर लिया गया. यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में विकिरण का स्तर खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंचा है.
मदद के लिए यूक्रेन को रक्षा आपूर्ति कर रहा जापान
यूक्रेन को रूस के हमलों के खिलाफ लड़ने में मदद पहुंचाने के लिए जापान उसे बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य रक्षा संसाधनों की आपूर्ति कर रहा है. जापान ने युद्धग्रस्त देशों को रक्षा आपूर्ति नहीं भेजने के अपने सिद्धांत के विपरीत यह दुर्लभ कदम उठाया है. मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मातसूनो ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के फैसले के बाद अन्य साजो-सामान संबंधी विवरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यूक्रेन के अनुरोध पर रक्षा सामग्री भेजी जा रही है.उन्होंने कहा कि अपने सिद्धांत के अनुरूप जापान केवल गैर-घातक सामग्री भेज रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए