Rozgar Mela : भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज, रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB VIA NARENDRA MODI YOUTUBE** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks at the flag off ceremony of the Vande Bharat Express train connecting Ajmer and Delhi Cantt., Wednesday, April 12, 2023. (PTI Photo) (PTI04_12_2023_000030A) *** Local Caption ***

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rozgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा. पीएम मोदी ने वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र बांटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा. पीएम मोदी ने वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

युवा शक्ति के लिए विविध अवसर

पीएम मोदी वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए और कहा कि नये भारत के युवा नये जमाने की तकनीकों से जुड़ रहे हैं और ड्रोन निर्माण और ड्रोन पायलट बनने में तेजी से शामिल हो रहे हैं. बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में पूंजी निवेश रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है. ये युवा शक्ति के लिए विविध अवसर पैदा करता है.

70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई…

भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज

राष्ट्रीय रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 70,000 से ज़्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई… NDA और भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है. कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से ज़्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये.

राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम

नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola