VSR विमानों की मेंटेनेंस सही नहीं, अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने कहा

Updated:
विज्ञापन

रोहित पवार (Photo: ANI)

अजित पवार के प्लेन हादसे को लेकर उठ रहे कई तरह के सवालों के बीच उनके भतीजे रोहित पवार का रिएक्शन सामने आया है. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

NCP (SP) नेता रोहित पवार ने आरोप लगाया कि VSR कंपनी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बाद 12 घंटे का गैप होना चाहिए, लेकिन यह कंपनी इसका पालन नहीं करती. कई विमानों में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बंद रहता है. हमने विमान का डेटा मांगा है. चेकलिस्ट और टेकलॉग भी ठीक से मेंटेन नहीं किए जाते. उड़ान से पहले विमान की हालत की जांच होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता. विमान की एक तय उम्र होती है, उसके बाद इंजन और कई उपकरण बदलने पड़ते हैं, जो नहीं बदले गए. उड़ान घंटे भी गलत दिखाए गए. DGCA के कुछ लोगों से मालिक की नजदीकियां होने की बात भी सामने आई है.

विज्ञापन

NCP (SP) नेता रोहित पवार ने VSR विमानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता VSR विमान का इस्तेमाल करते हैं, और हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी दिल्ली यात्रा में इसी विमान से सफर किया. पवार के मुताबिक, VSR विमानों की मेंटेनेंस सही नहीं होती, इसी वजह से 2023 में मुंबई और अजीत दादा के साथ हादसे हुए.

यह भी पढ़ें : अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा या साजिश? रोहित पवार ने उठाए सवाल

उन्होंने बताया कि यूरोपीय एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने 2023 के हादसे को लेकर VSR से जानकारी मांगी थी, लेकिन न तो कंपनी और न ही DGCA ने पूरी जानकारी दी. जानकारी न मिलने पर EASA ने VSR का थर्ड-कंट्री ऑपरेटर लाइसेंस रद्द कर दिया. पवार ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट भेजने में जानबूझकर रुकावट डाली गई और इसके पीछे एक राजनीतिक व्यक्ति हो सकता है. उसकी पहचान बाद में सामने आ सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola