कर्नाटक में देखते ही देखते धंस गई सड़क, अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण के कारण हो रहा हादसा!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jan 2023 4:10 PM
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचोबीच एक गड्ढा सा बन गया है. हालांकि प्रशासन की ओर से ऐहतियातन उसे चारो ओर से घेर दिया गया है ताकी कोई हादसा न हो सके. हालांकि, सवाल उठ रहा है कि क्या अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण के कारण सड़कों को यह नुक्सान उठाना पड़ रहा है.
Karnataka Metro: कर्नाटक में मेट्रो निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है. लेकिन इस निर्माण के कारण कई और जगहों पर नुक्सान होता दिखाई दे रहा है. ताजा मामला बेंगलुरू का है. दरअसल, बेंगलुरू के अशोक नगर इलाके में भूमिगत मेट्रो निर्माण के कारण एक सड़क का हिस्सा बीच से धंस गया है. सड़क के बीचो बीच से धंस जाने से वहां एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया. इस कारण कई यात्रियों को भी आने जाने में असुविधा हो रहा है. वहीं सड़क पर बना गड्ढ़ा हादसे को भी निमंत्रण दे रहा है.
Karnataka | A portion of a road caved in at Ashok Nagar in Bengaluru amid ongoing work related to metro construction underground. pic.twitter.com/2cyLJUIvwS
— ANI (@ANI) January 12, 2023
सड़क पर बना गड्ढा: तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचोबीच एक गड्ढा सा बन गया है. हालांकि प्रशासन की ओर से ऐहतियातन उसे चारो ओर से घेर दिया गया है ताकी कोई हादसा न हो सके. हालांकि, सवाल उठ रहा है कि क्या अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण के कारण सड़कों को यह नुक्सान उठाना पड़ रहा है.
चल रहा है मेट्रो निर्माण कार्य: गौरतलब है कि कर्नाटक में मेट्रो ट्रेन को लेकर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है. कई जगहों पर रुट के अंडरग्राउंड बनाया जा रहा है. इसी कारण कुछ जगहों पर रोड के धंसने की खबर भी आ रही है. हालांकि, अशोक नगर में जो सड़क धंसा है उससे जानमाल को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है.
मेट्रो पिलर हादसे में गई थी दो लोगों की जान: इससे दो दिन पहले मेट्रो निर्माण में बड़ा हादसा हुआ था. बेंगलुरू में बी बीते मंगलवार को निर्माणाधीन मेट्रो पिलर एक बाइक पर गिर गई थी. हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई थी. मेट्रो पिलर के लिए बन लोहे के सरिये का बना ढांचा बाईक की पिछली सीट पर गिर गया था. हादसे में ढाई साल के बच्चे के साथ उसकी मां का निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










