Republic Day 2024: कर्तव्यपथ पर साढ़े 10 बजे से शुरू होगी परेड, इन राज्यों की निकलेगी झांकियां, जानें खासियत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jan 2024 3:32 PM
New Delhi: BSF women Dare Devils' team Seema Bhawani performs during full dress rehearsal for the Republic Day Parade 2024 at the Kartavya Path, in New Delhi, Tuesday, Jan. 23, 2024. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI01_23_2024_000088B)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है. जवान परेड का रिहर्सल कर रहे हैं. वहीं, विभिन्न राज्यों की ओर झांकियों की भी तैयारी की जा रही है. इस बार की परेड में कुल 30 झांकियां शामिल हो रही हैं. सबसे बड़ी बात की सभी झांकियां दो ही थीम्स पर निकाली जा रही हैं.
Republic Day 2024: भारत पर्व… गणतंत्र दिवस की धूम अभी से ही देश में दिखाई देने लगी है. विभिन्न राज्यों की ओर से निकाली जाने वाली झाकियों की तैयारी भी शुरु हो गई है. परेड की तैयारी भी चल रही है. इसी कड़ी में मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परेड शुरू होगी. परेड विजय चौक से कर्तव्य पथ तक चलेगी. उन्होंने कहा कि परेड के कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे.
90 मिनट का होगा परेड
26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां की कुल समय 90 मिनट का होगा. इसमें 26 मिनट झांकियां को दिया जाएगा, और बाकी समय परेड के लिए होगा. परेड की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे शुरू हो जाएगी. इस बार सभी झांकियां को दो ही थीम्स में निकाला जाएगा. पहला थीम विकसित भारत और दूसरा थीम इंडिया-द मदर ऑफ डेमोक्रेसी होगा.
Delhi: Republic Day parade to start from 10:30 AM on January 26 from Vijay Chowk to Kartavya Path. The parade commander would be Delhi Area Commander Lt General Bhavnish Kumar: Major General Sumit Mehta pic.twitter.com/0DTsUT39De
— ANI (@ANI) January 23, 2024
कर्तव्य पथ पर नजर अएंगी 30 झाकियां
बता दें, कर्तव्य पथ पर इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 30 झांकियां नजर आएंगी. इनमें से 26 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विभागों की रहेंगी, जबकि चार झांकियां सेवा क्षेत्र से होंगी. इस बार दिल्ली और पंजाब की झांकियां परेड में शामिल नहीं हो रही है.
इन राज्य-केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालय और सरकारी विभागों की झांकियां होंगी शामिल
झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,अरूणाचल प्रदेश,गुजरात, तेलंगाना, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, तमिलनाडू, असम, कर्नाटक, त्रिपुरा, गोवा, जम्मू कश्मीर, निर्वाचन आयोग, इसरो, संस्कृति मंत्रालय, इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय, सीएसआईआर, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी, विदेश मंत्रालय, एयरफोर्स, डीआरडीओ, नेवी, नेवी वेटरन की झाकियां शामिल होंगी.
पीएम मोदी करेंगे झांकी कलाकारों और एनसीसी कैडेट से मुलाकात
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जनवरी को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एनसीसी कैडेट और झांकी कलाकारों से मिलेंगे. साथ ही उनसे संवाद करेंगे. रक्षा प्रवक्ता मनोज रूड़कीवाल ने यहां मीडियी से बात करते हुए कहा कि 24 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां वह पर्दे के पीछे काम करने वाले झांकी कलाकारों के साथ-साथ गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट से मुलाकात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










