Live Updates

Weather Forecast : इन राज्यों में होगी भारी बार‍िश, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Updates, 4 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood :: दिल्ली (delhi rain) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. यहां बिजली भी गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. 2 दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर….

विज्ञापन

मानसून के 8 जुलाई से लौटने की उम्मीद

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा कि दक्षिणपश्चिम मानसून एक विराम के बाद एक बार फिर सक्रिय चरण में जाने के लिये तैयार है और पूर्वानुमान मॉडल के संकेत दर्शाते हैं कि आठ जुलाई से बारिश संबंधी गतिविधियां तेज होंगी. उन्होंने कहा कि प्रारूपों में बंगाल की खाड़ी में मौसम तंत्र बनने का संकेत है.

यूपी में कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं

उत्तर प्रदश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े, जबकि बहराइच, सोनभद्र, ललितपुर, शाहजहांपुर, गाजीपुर और महराजगंज में बरसात ह‍ुई.

भारत में 50 साल में प्रचंड गर्मी से 17 हजार से अधिक लोगों की मौत : अध्ययन

देश के शीर्ष मौसम वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में प्रचंड गर्मी ने 50 साल में 17,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है. 1971 से 2019 के बीच लू चलने की 706 घटनाएं हुई हैं. यह शोध पत्र पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने वैज्ञानिक कमलजीत रे, वैज्ञानिक एसएस रे, वैज्ञानिक आर के गिरी और वैज्ञानिक एपी डीमरी ने इस साल की शुरुआत में लिखा था. इस पत्र के मुख्य लेखक कमलजीत रे हैं.

राजस्थान में गर्मी

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान चुरू व करौली में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यूपी के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ग्यारह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज हल्की हवाओं के साथ ही बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जुलाई से बारिश होने की प्रबल संभावना है.

बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा

उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा नजर आने की उम्मीद है. इसलिए 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola