Weather Forecast Updates : दिल्ली में बारिश, जानिए बिहार-यूपी-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के आज का मौसम

Updated at : 11 Jul 2021 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates  : दिल्ली में बारिश, जानिए बिहार-यूपी-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के आज का मौसम

Kolkata: People cross the road amid heavy rain, in Kolkata, Wednesday, July 7, 2021. (PTI Photo)(PTI07_07_2021_000155A)

Weather Forecast Sunday, 11 July 2021, Monsoon 2021 Update, Rain Alert : शनिवार को यानी आज आखिरकार दिल्‍ली में मॉनसून(Delhi Monsoon,Rain) की झमाझम बारिश होने के आसार हैं. वहीं 11-12 जुलाई को राजस्थान समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इधर, मानसून पूरे भारत में सक्रिय नजर आ रहा है जिसके परिणामस्वरूप, झारखंड, बंगाल, यूपी (jharkhan,up,bengal rain) के ज्यादातर हिस्सों में आज तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं, बिहार में भी बारिश (bihar heavy rain) का मौसम बना हुआ है और बारिश के आसार हैं.

स्काईमेट के अनुसार 11 जुलाई को उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के ऊपर सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो जून में पहली निम्न दबाव की तारीख है. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

बिहार में बाढ़ : नेपाल में लागातार हो रही बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर को बढ़ाना शुरू हो गया है. कोसी सहरसा, सुपौल, खगड़िया में, गंडक गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में गंडक, बागमती और बूढ़ी गंडक लाल निशान के ऊपर बह रही है.

झारखंड का मौसम : झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इससे राज्य में बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो देश के चार हिस्सों से मानसून टर्फ बनने के कारण मानसून सक्रिय हुआ है. इसका असर अगले छह दिनों तक रहने की संभावना है. रविवार को दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं मध्यम, तो कहीं भारी बारिश हो सकती है.

कहीं-कहीं आंधी-बारिश का दौर : वहीं, राजस्थान के बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में कहीं-कहीं आंधी-बारिश का दौर शुक्रवार को शुरू हुआ जहां मानसून के 11 से 13 जुलाई के बीच पहुंचने की संभावना है. 12 से 13 जुलाई के बीच ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. इसी तरह राज्य के जोधपुर संभाग के जिलों में भी 12 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है.

यूपी का मौसम : वेस्‍ट उत्तर प्रदेश में मानसून के इंतजार अब खत्‍म होता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि रात में हुई झमाझमा बारिश ने अब लगातार बारिश होने के संकेत देने का काम किया हैं. साथ ही आसमान में बादल होने से मौसम में ठंड का एहसास भी लोगों को हो रहा है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि वेस्‍ट यूपी में बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है. इस बीच में उमस भरी गर्मी भी हो सकती है. यहां चर्चा कर दें कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के जिले बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर व शामली में भी बारिश से मौसम में बदलाव आया है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन