Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक की अवधि बढ़ा दी है. उनके खिलाफ जांच भी पूरी हो चुकी है. अब रणवीर मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा, पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के संबंध में जांच पूरी हो गई है. कोर्ट में 28 अप्रैल को रणवीर की याचिका पर सुनवाई होगी. जिसमें यूट्यूबर ने पासपोर्ट वापस करने के अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में 18 फरवरी को उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी और उन्हें ठाणे के नोडल साइबर पुलिस थाने के जांच अधिकारी के पास अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन

इलाहाबादिया मामले में जांच पूरी, आरोप पत्र दाखिल करना बाकी

सुनवाई के दौरान असम और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गुवाहाटी की प्राथमिकी में एक सह-आरोपी का बयान दर्ज किया जाएगा, जबकि मुंबई में प्राथमिकी के संबंध में जांच पूरी हो चुकी है लेकिन आरोप पत्र दाखिल किया जाना बाकी है.

तीन मार्च को कोर्ट ने इलाहाबादिया को पॉडकास्ट करने की दी थी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने तीन मार्च को इलाहाबादिया को अपने पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ को फिर से शुरू करने की अनुमति दी, बशर्ते कि वह ‘नैतिकता और शालीनता’ बनाए रखें और इसे सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनाएं.

क्या है मामला

‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से मशहूर इलाहाबादिया पर ‘कॉमेडियन’ समय रैना के यूट्यूब कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों पर उनकी टिप्पणियों के लिए मामला दर्ज किया गया था. इलाहाबादिया और रैना के अलावा असम में दर्ज मामले में नामित अन्य लोगों में कॉमेडियन आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola