ePaper

Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी का हाथ पकड़कर बाबा रामदेव ने किया डांस, वीडियो वायरल

Updated at : 14 Jul 2024 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी का हाथ पकड़कर बाबा रामदेव ने किया डांस, वीडियो वायरल

Anant and Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का हाथ पकड़कर बाबा रामदेव ने डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Anant and Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई. इसके बाद आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें कई दिग्गज नजर आए. शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें एक वीडियो योग गुरु बाबा रामदेव का है. वीडियो में रामदेव, अनंत की शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बाबा रामदेव नए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे जिसकी तसवीर सामने आई है. जो वीडियो सामने आया है उसमें अनंत अंबानी और बाबा रामदेव के संग डांस कर काफी खुश नजर आ रहे हैं. डांस करने के बाद अनंत ने उनको गले लगा लिया. रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी इस शादी में पहुंचे थे. बाबा रामदेव के अलावा इस शादी में बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे.

Read ALSO : Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘रिसेप्शन’ में क्या जाएंगी सोनिया गांधी?

Mumbai: yoga guru ramdev poses for photos upon his arrival to attend anant ambani and radhika merchant’s post wedding ‘blessing ceremony’, in mumbai

पीएम मोदी ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उनकी शादी के बाद आशीर्वाद दिया जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. विवाह समारोह में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों, उद्योगपतियों और राजनेता पहुंचे थे. मोदी अंबानी परिवार के स्वामित्व वाले ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे. कार्यक्रम का नाम ‘शुभ आशीर्वाद’ रखा गया था. मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद जोड़े ने लिया.

Read Also : Anant and Radhika Wedding: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, नवदंपति को दिया खास तोहफा

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola