Anant Ambani-Radhika Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘रिसेप्शन’ में क्या जाएंगी सोनिया गांधी?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2024 10:49 AM
Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आज भव्य ‘रिसेप्शन’ रखा गया है. इसमें कई दिग्गज नजर आ सकते हैं.
Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार को हुई जिसके बाद शनिवार को आशीर्वाद समारोह का अयोजन किया गया. रविवार को यानी आज भव्य ‘रिसेप्शन’ के साथ समारोह जारी रहेगा. इसमें भी कई दिग्गज नजर आ सकते हैं. राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को खुद मुकेश अंबानी न्योता देने पहुंचे थे. अबतक के समारोह में गांधी परिवार का कोई भी शख्स इस शादी में नजर नहीं आया है.

मुकेश अंबानी बेटे की शादी का निमंत्रण गांधी परिवार को देने गए थे 10 जनपथ
जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी चार जुलाई को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गए थे. इसके बाद खबर आई थी कि उन्होंने गांधी परिवार को अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. शादी से पहले का जश्न एक मार्च को जामनगर में शुरू हुआ था जो अबतक जारी है.
Read Also : Anant and Radhika Wedding: नीता और मुकेश अंबानी ने जगद्गुरू शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से किया स्वागत, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उनकी शादी के बाद आशीर्वाद दिया. विवाह समारोह में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों, उद्योगपतियों और राजनेता दिखे. मोदी मुंबई में अंबानी परिवार के स्वामित्व वाले ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे, जिसका नाम ‘शुभ आशीर्वाद’ रखा गया था. नवविवाहित जोड़े ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










