राज्यसभा चुनाव : महाराष्ट्र से राजीव सातव, प्रियंका चतुर्वेदी, फौजिया खान और भागवत कराड ने दाखिल किया नामांकन
Author : KumarVishwat Sen Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 5:54 PM
कांग्रेस महासचिव राजीव सातव, शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी, राकांपा की मंत्री फौजिया खान और भाजपा नेता भागवत कराड ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की राज्यसभा सीटों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किये.
मुंबई : कांग्रेस महासचिव राजीव सातव, शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी, राकांपा की मंत्री फौजिया खान और भाजपा नेता भागवत कराड ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की राज्यसभा सीटों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा नेता उदयनराजे भोसले 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए पहले ही नामांकन पत्र दाखिल करा चुके हैं. पवार और आठवले वर्तमान में भी राज्यसभा सदस्य हैं. महाराष्ट्र से राज्यसभा की दो सीटें 2 अप्रैल से खाली हैं. शुक्रवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है.
औरंगाबाद के पूर्व महापौर कराड ने भाजपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किये. वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. कराड आठवले और भोसले के बाद नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के तीसरे उम्मीदवार हैं. आठवले और भोसले गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.
इस मौके पर राज्य विधानसभा के भवन के बाहर कराड की मौजूदगी में मुंडे ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें खुशी है कि हमारे सच्चे कार्यकर्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किये. तीनों ही उम्मीदवार अच्छे हैं. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव निर्विरोध होंगे. जल्द ही हमें इसका पता चल जाएगा.’ महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दल शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा आसानी से एक-एक सीट जीत सकते हैं, क्योंकि एक उम्मीदवार को जीतने के लिये 37 वोट चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










