RGF ने चीन से लिए 1.35 करोड़, सदन में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- तवांग मुद्दे पर बंद हो राजनीति
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Dec 2022 5:56 PM
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ मिले थे. एलएसी को लेकर शाह ने बताया कि भारत की 1 इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता. तवांग में हुई झड़प को लेकर शाह ने कहा कि मैं जवानों की वीरता की प्रशंसा करता हूं.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष को लेकर सदन में विपक्ष ने सरकार पर जमकर प्रहार किया. वहीं, विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की ओर से 1.35 करोड़ मिले थे. उन्होंने कहा कि यह दोहरा चरित्र ठीक नहीं है.
कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह: सदन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि 2005-2006 और 2006-2007 के बीच चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन ने एक करोड़ 35 लाख रुपए लिए थे. फाउंडेशन ने कहा था कि फंड का इस्तेमाल सामाजिक और रिसर्च काम में लगाया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि अगर कुछ रिसर्च हुआ था तो उसकी रिपोर्ट कहां है. शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने निजी संबंधों को बनाने के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता को भेंट कर दी है.
एक इंच जमीन पर भी चीन का कब्जा नहीं: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत की 1 इंच जमीन पर चीन या कोई और कब्जा नहीं कर सकता. उन्होंने तवांग में हुआ झड़प का जिक्र करते हुए कहा कि सेना के वीर जवानों ने 9 दिसंबर को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी प्रशंसा करता हूं. उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने एक-एक चीनी सैनिकों को भारतीय इलाके से खदेड़ दिया है.
कांग्रेस राज में चीन ने हड़पी जमीन: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी राज में कोई भारत की एक इंच जमीन भी नहीं हड़प सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में चीन हमारी कई किलोमीटर जमीन हड़प ली. लेकिन भाजपा राज में ऐसा नहीं हो सकता है.
जवानों को आईं मामूली चोटें: इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि झड़प में कुछ भारतीय सैनिकों को भी चोटें आयी हैं. उन्होंने कहा कि ये मामूली चोटें हैं. किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आयी है, न ही किसी की जान गई है. बता दें मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तवांग में भारतीय जवानों ने चीन की सेना को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. कई चीनी सैनिक घायल हुए हैं.
Also Read: Winter Session: PM MODI साबित हो रहे हैं नाकाम, तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










