बिगड़ेगा राजस्थान का मौसम, होगी बारिश, आंधी का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान के मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में बुधवार (18 मार्च) से बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आएगा. इसके असर से 18 मार्च को दक्षिण पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) बनने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 से 20 मार्च तक कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है. बुधवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर

वहीं, 19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने का अनुमान है. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, बारिश का अलर्ट जारी

24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा

बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान चित्तौडगढ़ में 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें : 18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ छीटें, ओलावृष्टि के भी आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola