ePaper

Rajasthan Crisis : अब बीजेपी को सता रही टूट का डर, 12 विधायकों को किया गुजरात शिफ्ट

Updated at : 08 Aug 2020 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Crisis : अब बीजेपी को सता रही टूट का डर, 12 विधायकों को किया गुजरात शिफ्ट

Rajasthan crisis, congress and bjp, sachin pilot ashok gehlot, rajasthan latest news : राजस्थान में मचे राजनीतिक घमासान ने नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी को अपने विधायकों को टूटने का डर है, जिसके कारण बीजेपी ने भी अपने विधायकों को बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. वहीं सरकार गिराने की साजिश को लेकर बनाई गई एसओजी ने कोर्ट में मुकदमा वापस लेने की याचिका दायर की है.

विज्ञापन

Rajasthan Crisis : राजस्थान में मचे राजनीतिक घमासान ने नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी को अपने विधायकों को टूटने का डर है, जिसके कारण बीजेपी ने भी अपने विधायकों को बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. वहीं सरकार गिराने की साजिश को लेकर बनाई गई एसओजी ने कोर्ट में मुकदमा वापस लेने की याचिका दायर की है.

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार सत्र से पहले विधायकों के टूट के डर से बीजेपी ने अपने 12 विधायकों को गुजरात भेज दिया है. पार्टी राज्य में किसी भी तरह के खतरे को मोल नहीं ले सकती है. बताया जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान ने इन विधायकों की तोड़फोड़ न कर दे, इस लिए गुजरात शिफ्ट किया है

कांग्रेस के 70 विधायक है बाड़ेबंदी– कांग्रेस ने राजनीतिक घमासान को देखते हुए पिछले दिनों अपने सभी विधायकों को राजस्थान के जैसलमेर में शिफ्ट करा दिया. बताया जा रहा है कि जैसलमेर के रिजॉर्ट में तकरीबन 70 विधायक हैं, वहीं पार्टी ने बाकी सीनियर विधायक और मंत्रियों को जयपुर में रुकने के लिए कहा है.

Also Read: Rajasthan Political Crisis : बागी विधायकों की होगी कांग्रेस में वापसी ?

14 अगस्त को है विधानसभा का सत्र- राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य सरकार ने 14 अगस्त को विधानसभा का सत्र बुलाया है. माना जा रहा है कि सत्र में कांग्रेस की गहलोत सरकार विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सकती है. हालांकि सीएम गहलोत ने कोरोनावायरस के कारण राज्य में विधानसभा सत्र बुलाने की बात कही है.

गहलोत पायलट के बीच तकरार- बता दें कि राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार चल रहा है, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार राज्य में खतरे में आ गई थी. सचिन पायलट अपने 20 विधायकों को लेकर गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में रूके हुए हैं. विधानसभा सत्र से पहले माना जा रहा है कि पायलट गुट कोई बड़ा कदम उठा सकती है

राज्य में ये है सीटों का गणित- राजस्थान में विधानसभा की 200 सीट है. किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 101 विधायक की जरूरत है. राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस ने 102 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी है. यानी पार्टी के पास निर्दलीय, बीटीपी, सीपीएम को मिलाकर कुल 102 विधायक है. वहीं बताया जा रहा है कि सचिन पायलट गुट के पास 3 निर्दलीय विधायक सहित 22 विधायक है, जबकि बीजेपी गठबंधन के पास 75 विधायक है.

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola