Rajasthan Heavy Rain: 27,28, 29 और 30 जुलाई को राजस्थान में होगी भयंकर बारिश, IMD अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Heavy Rain

Rajasthan Heavy Rain

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अनेक जगह भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rajasthan Heavy Rain: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र आज झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर है. इसके अगले 24 घंटों में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है. इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश दौसा में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई.

आज इन इलकों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: अगले 24 घंटों तक महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, IMD की चेतावनी के बाद पालघर में स्कूलों की छुट्टी

30 जुलाई तक राजस्थान में होगी अत्यधिक भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 से 28 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होगी. पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का दौर 29-30 जुलाई को भी जारी रहने का अनुमान है. इसी तरह जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी आगामी 4-5 दिन बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola