राजस्थान : भीलवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और वैन टक्कर में सात की मौत

Rajasthan news, bhilwara model, accident news : जस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रेलर और एक वैन की आमने सामने की टक्कर में वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. घटना में वैन में बैठे सात लोगों की मौत हो गई है.
जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रेलर और एक वैन की आमने सामने की टक्कर में वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. घटना में वैन में बैठे सात लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस ने बताया कि यह हादसा बिजोलिया थाना क्षेत्र के केसरपुरा के पास उस समय हुआ जब वैन में सवार लोग कोटा से भीलवाड़ा जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उमेश (40), मुकेश (23), जमना (45),अमरचंद (32), राजू (21), राधेश्याम (56) और शिवलाल (40) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है.
4 की मौके पर ही मौत- प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यूज18 को बताया है कि इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. मृतकों में 6 भीलवाड़ा जिले के सिंगोली गांव का रहने वाला था.
Also Read: दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने थाने में घुस दर्जन भर गाड़ियों को फूंका, फायरिंग के बाद संभले हालात
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










