Rainfall Warning: 5 से 10 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अगले 6 दिनों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Rainfall Warning: मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन

Rainfall Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. जिसमें केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं.

झारखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है. 5 से 8 नवंबर तक रांची और आस-पास सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आशिंक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतक तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है.

5 नवंबर को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार 5 नवंबर को देश के अन्य हिस्सों में आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध रहेगी. दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 06-12 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. इसके बाद शाम और रात के समय हवा की गति 05 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. रात में धुंध रहने की संभावना है.

6 नवंबर को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 6 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. 6 नवंबर को आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 04 से 08 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध/कोहरा छा सकता है. उसके बाद हवा की गति बढ़कर दोपहर के समय दक्षिण दिशा से 10 – 15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर 04 – 08 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. रात में धुंध/कोहरा छाए रहने की संभावना है.

7 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम का हाल

7 नवंबर को आसमान साफ ​​रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 04 – 08 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध रहेगी. उसके बाद हवा की गति बढ़ेगी और दोपहर के समय अलग-अलग दिशाओं से 06 – 10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी. शाम और रात के समय धीरे-धीरे यह गति कम होकर 04 – 08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी. रात में धुंध रहने की संभावना है.

8 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 8 नवंबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

9 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

10 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola