Rainfall Warning: 13 से 17 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Rainfall Warning: मौसम विभाग ने 13 से 17 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सुबह और रात घने कोहरे की संभावना है. तो आइये जानें कहां-कहां और कब-कब बारिश होगी.

विज्ञापन

Rainfall Warning: आईएमडी के अनुसार 13 नवंबर से 17 वंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन के दौरान संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर तमिलनाडु/श्रीलंका के तटों की तरफ बढ़ने के आसार हैं.

चेन्नई में एक सप्ताह तक भारी बारिश का अनुमान

चेन्नई और उसके उपनगरों में सोमवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है. यहां एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है. चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विल्लुपुरम जिलों, पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई.

इन राज्यों में सुबह और देर रात छाये रहेंगे घने कोहरे

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर देर रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 17 नवंबर तक देर रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 14 नवंबर 2024 की सुबह तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात/सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है तथा उसके बाद के 2 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

झारखंड में क्या है मौसम का हाल?

झारखंड में अगले 4 दिन आसमान मुख्यत: साफ और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा. 16 नवंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा.

13 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा में 13 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है.

14 नवंबर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

15 नवंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

16 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

17 नवंबर को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola