हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश का कहर, घर ढहने से 5 लोगों की मौत, पहाड़ से मैदान तक हो रही आफत की बरसात
Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के कई और इलाकों में भी आफत की बरसात हो रही है. हिमाचल के सिरमौर और कांगड़ा में भी भारी बारिश हो रही है. बरसात के कारण इलाके में बाढ़ जैसी हालत हो गये हैं. वहीं, मंडी में तेज बारिश से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई.
Weather Forecast: देश से धीरे-धीरे मानसून रिटर्न हो रहा है. लेकिन अभी भी भारत के कई राज्यों मे जोरदार बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश हो रही है. ताजा मामला मंडी का है. जहां तेज बारिश में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. वहीं पांच लोगों की मौत को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी.
Mandi, Himachal Pradesh | A house has been damaged due to heavy rains in the Sirmaur district. 5 people died in the accident. All possible help from the government will be given to the family of the deceased: CM Jairam Thakur pic.twitter.com/2Nboj3cz12
— ANI (@ANI) September 26, 2022
सिरमौर और कांगड़ा में आफत की बरसात: मंडी ही नहीं, हिमाचल प्रदेश के कई और इलाकों में भी आफत की बरसात हो रही है. हिमाचल के सिरमौर और कांगड़ा में भी भारी बारिश हो रही है. बरसात के कारण इलाके में बाढ़ जैसी हालत हो गये हैं. कई वाहन बारिश की चपेट में आ गये हैं. बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है. जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है.
उत्तराखंड में भारी बारिश: उत्तराखंड में भारी बारिश देखने को मिल रही है. चंपावल तेज बारिश से सड़कें तालाब बन गई हैं. भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. शारदा नदी उफान पर आ गई है. वहीं, भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है जिस कारण एहतियातन कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. जिससे लोगों को खासा परेशानी हो रही है.
बिहार में भी बारिश: बिहार में भी बारिश की आहट है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. राजधानी पटना के साथ-साथ वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जहानाबाद, सहरसा, बेगूसराय, दरभंगा, शिवहर, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, नवादा, गया, खगड़िया, शेखपुरा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.
रांची में भी झमाझम: देश के कई राज्यों के साथ-साथ बारिश का सितम झारखंड में बी देखने को मिल रही है. झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. आज यानी सोमवार को प्रदेश की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. इसके अलावा मौसम विभाग ने देवघर और बोकारो में भी बारिश की आशंका जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










