ePaper

13, 17 और 18 गरज के साथ छीटें, फिर मौसम की करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार

Updated at : 13 Feb 2026 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Warning

13, 17 और 18 फरवरी को बिगड़ सकता है मौसम

Rain Warning: पश्चिम हिमालयी इलाकों में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 13, 17 और 18 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने मुताबिक 17 और 18 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Warning: एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 13, 17 और 18 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसी दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13, 16, 17 और 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि 16 से 18 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 14 और 15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

कहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी

13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना
13 से 15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान है
16 और 17 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है.

न्यूनतम तापमान का अनुमान

  • अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्लियस की बढ़ोतरी होगी.
  • अगले 2 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • अगले 4 दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • वहीं, अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 13 से 15 फरवरी के दौरान तटीय कर्नाटक में और 14 और 15 फरवरी को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola