Rain Warning Delhi: 30-31 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक दिल्ली में बारिश, जानें अगले 3 दिन का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Rain Warning Delhi

Rain Warning Delhi: दिल्ली में बारिश की संभावना

Rain Warning Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई. अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश जारी रह सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 30-31 अगस्त और 1 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Warning Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के मध्य, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अभी बारिश का दौर जारी रह सकता है. शुक्रवार को हुई बारिश से दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया. आम लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली के अलावा एनसीआर रीजन नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी.

अगले तीन दिन का अनुमान

स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 30 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं रात के समय बारिश में इजाफा हो सकता है.  जबकि, 31 अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. बारिश का यह दौर सोमवार (1 सितंबर) और मंगलवार(2 सितंबर) तक भी जारी रह सकता है.

मौसमी सिस्टम के कारण हो रही इन राज्यों में बारिश

दिल्ली के पास एक मानसून ट्रफ बना हुआ है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक सतह पर यह रेखा बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर से होते हुए आगे पूर्व की ओर बढ़ रही है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने लो प्रेशर का असर पश्चिम और मध्य एमपी में अभी भी दिख रहा है. वहीं पंजाब पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी कमजोर पड़ चुका है. इन दोनों मौसम सिस्टम के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता हैा.

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 56.2 मिमी बारिश दर्ज की जबकि लोधी रोड में 34.8 मिमी और आया नगर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola