पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, होगी बारिश, 2 फरवरी तक का आया वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं. 31 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें IMD की ओर से क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है. 1 और 2 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है. इससे एक बार फिर बारिश का दौर आ सकता है. ठंड और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार से तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. 31 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. नये नया पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित हो सकता है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 6 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, चल सकती है तेज हवा

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगी राजस्थान में बारिश

एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 31 जनवरी को प्रदेश के अजमेर, कोटा, जयपुर के अलावा भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. एक और दो फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं. कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola