Rain Alert: मौसम का फिर बदला मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 21 Apr 2025 7:34 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है. सोमवार को तापमान क्रमशः 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मंगलवार को तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. बिहार में कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना, जबकि अन्य हिस्सों में लू का खतरा बढ़ सकता है

विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली सहित जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी. वहीं अब एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को भी राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

सोमवार को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार, 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिनभर चलने वाली हल्की हवाओं और संभावित बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रह सकता है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सोमवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और तापमान हल्का बढ़कर अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मंगलवार को तेज हवाएं, तापमान स्थिर

मंगलवार को क्षेत्र में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. लेकिन तापमान में किसी खास गिरावट की उम्मीद नहीं है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है.

बिहार में फिर बारिश की संभावना

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है. 21 अप्रैल से राज्य में अधिकतम तापमान में तेज़ वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जिससे लू चलने की स्थिति बन सकती है.

बुधवार से फिर बढ़ेगी गर्मी

बुधवार 23 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी दोबारा तेज़ी पकड़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन से गर्म हवाएं चल सकती हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. इससे लू जैसे हालात बनने की आशंका है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन