Rain Alert: बारिश का कोहराम रहेगा जारी, यूपी-बिहार के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 17 Apr 2025 7:44 AM
Rain Alert, सांकेतिक तस्वीर
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. उत्तर भारत में हीट वेव का प्रकोप जारी है. यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.
Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.
पूर्वोतर में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश सक्रिय है. 17 अप्रैल को बिहार, असम, मेघालय और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है. इन क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर भारत की बात करें तो यहां मौसम ने अब तक राहत नहीं दी है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यहां 18 अप्रैल तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश में आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. खासकर लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली और जौनपुर जैसे पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है. पश्चिम यूपी में भी मौसम थोड़ा नरम रह सकता है. राजस्थान में 17 से 19 अप्रैल के बीच पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










