मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चलेगी

Updated:
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट जारी (File Photo)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. नीचे पढ़ें और किन राज्यों का मौसम बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ इलाकों में 24 से 26 फरवरी के दौरान बिजली गिरने की संभावना है. 26 फरवरी तक मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में इसी तरह का मौसम रह सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 24 और 25 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवा चलने का अनुमान है.

विज्ञापन

राजस्थान में तापमान चढ़ा

राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह में हल्का धुंध रह सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ ठनका गिरने के आसार हैं. कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. बारिश होने से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

यह भी पढ़ें : मौसम : इन राज्यों में बारिश के आसार, आंधी-तूफान की आशंका

पश्चिम बंगाल में हो सकती है बारिश

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने येलो अलर्ट जारी किया है. 24 के अलावा 25 फरवरी को बंगाल के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होगी.

अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना

24 और 25 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola