ePaper

Rain Alert: मौसम के तेवर तल्ख, 20 से 24 नवंबर तक जोरदार बारिश के आसार, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड

Updated at : 20 Nov 2025 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 20 से 22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

विज्ञापन

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 20 से 25 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. 21 से 24 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश की संभावना है. 25 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, 20 से 23 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत तेज बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक कोमोरिन इलाके में एक लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 5.8 km ऊपर तक फैला हुआ है. अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इन इलाकों में होगी बारिश

  • 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • 20 से 25 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है.
  • 21 से 24 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश की संभावना है.
  • 25 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है.
  • 23 नवंबर तक अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा

20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 21 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर न्यनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में कई जगह, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश में कुछ जगहों, पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

हरियाणा पंजाब मौसम में कड़ाके की सर्दी

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पंजाब में बुधवार को फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बठिंडा में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंडी रात रही, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में नारनौल 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, उसके बाद हिसार में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल और भिवानी में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola