Rain Alert: 13 अप्रैल तक झमाझम बारिश , गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का दौर, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Apr 2025 9:05 AM
heavy rain alert
Rain Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा. आईएमडी का अनुमान है कि 13 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Rain Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार झारखंड समेत कई और राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
एक नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में जोरदार बदलाव आया है. दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है.

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा का दौर भी जारी है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में तेज हवा चल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं. आईएमडी का अनुमान है कि बारिश और आंधी के कारण शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.

यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश का कहर है. बेमौसम हो रही बारिश से आम लोगों का हाल बेहाल है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली समेत कई जिलों के लिए अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. इससे लोगों को खासी राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में 2 से 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश हो सकती है. तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

बिहार झारखंड में भी तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. बिहार के कई जिलों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं झारखंड में राजधानी रांची समेत कई और जिलों में गुरुवार को बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










