Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 60 दिन पूरे, पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण हुए शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2022 4:16 PM
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा. जो 150 दिनों के बाद जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले हैं. 60 दिन पूरे होने के बाद राहुल गांधी को अब भी 2011 किलोमीटर की यात्रा करना शेष रह गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 60 दिन पूरे हो गये हैं. राहुल की पदयात्रा इस समय तेलंगाना में जारी है, जहां उन्हें आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता प्रशांत भूषण का साथ मिला.
तेलंगाना में 60वें दिन राहुल गांधी की यात्रा अल्लादुर्ग से हुई शुरू
भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन तेलंगाना में रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने भी भागीदारी की. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए मुहिम चला रहे संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) के नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी रविवार सुबह मेडक जिले के अल्लादुर्ग से फिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में शामिल हुए.
तेलंगाना में राहुल गांधी की पदयात्रा का सोमवार को होगा समापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 60वां दिन है और हर सुबह की तरह यात्रा मैसूर के सेवा दल के ‘प्यारी जन’ के साथ राष्ट्र गीत, ध्वज गीत और राष्ट्रगान के गायन से शुरू हुई. आज हम मेडक से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ रहे हैं. शनिवार को मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है. भारत जोड़ो यात्रा ने 23 अक्टूबर को राज्य में प्रवेश किया था. सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना में पदयात्रा का समापन सोमवार को होगा. राहुल कामारेड्डी जिले में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.
जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी राहुल गांधी की पदयात्रा
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा. जो 150 दिनों के बाद जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले हैं. 60 दिन पूरे होने के बाद राहुल गांधी को अब भी 2011 किलोमीटर की यात्रा करना शेष रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










