वायनाड में बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मेरा अपमान, अदाणी मुद्दे पर बोला हमला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Feb 2023 6:56 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी ने वायनाड में कहा, मैंने किसी का अपमान नहीं किया. बल्कि प्रधानमंत्री ने मेरा अपमान किया. संसद में पीएम मोदी ने कहा, मेरे नाम में गांधी है, नेहरू क्यों नहीं. मेरे खिलाफ पीएम की इस टिप्पणी को रिकॉर्ड से क्यों नहीं हटाया गया.

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया. इस दौरान वो उस आदिवासी व्यक्ति के घर गए जो हाल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाया गया था. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया और संसद में अपने भाषण को भी सही ठहराया. राहुल गांधी ने कहा, मैंने किसी का अपमान नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका अपमान किया.

वायनाड में बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा अपमान किया

संसदीय क्षेत्र वायनाड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, संसद में उनके भाषण को रिकॉर्ड से हटाया गया. मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था और मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सबूत के साथ हर बिंदु को हटा दिया है. अदाणी और पीएम मोदी के खिलाफ बोलना अपमान है. उन्होंने कहा, मैंने किसी का अपमान नहीं किया. बल्कि प्रधानमंत्री ने मेरा अपमान किया. संसद में पीएम मोदी ने कहा, मेरे नाम में गांधी है, नेहरू क्यों नहीं. मेरे खिलाफ पीएम की इस टिप्पणी को रिकॉर्ड से क्यों नहीं हटाया गया.

पीएम को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और लोग उनसे डर जाएंगे. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं. क्योंकि एक दिन उन्हें अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

Also Read: राहुल गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, विशेषाधिकार हनन नोटिस पर देना होगा जवाब, जानें मामला

देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखने का अधिकार

राहुल गांधी ने कहा, इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना, देश में क्या हो रहा है और पीएम और श्री अदाणी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण है.

राहुल गांधी ने आदिवासी परिवार से की मुलाकात

राहुल गांधी ने अपने वायनाड दौरे के दौरान उस आदिवासी व्यक्ति के घर गए जो हाल में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास मृत पाया गया था. विश्वनाथन (46) गत 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास फंदे से लटका मिला था, जहां उसकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. गांधी रविवार रात कोझिकोड पहुंचे और आज सुबह पार्टी नेताओं के साथ वायनाड जिले में विश्वनाथन के घर गए. लोकसभा में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी ने परिवार के साथ कुछ समय बिताया, उनकी व्यथा और शिकायतें सुनीं तथा उन्हें सांत्वना दी.

भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार वायनाड पहुंचे राहुल गांधी

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत जोड़ो यात्रा को 30 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गांधी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह पहला दौरा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola