राहुल गांधी के हाथरस भगदड़ के पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ये 3 तस्वीरें आईं मार्मिक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jul 2024 9:34 AM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. आप भी देखें इन तस्वीरों को
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ में मारे गये लोगों के परिवारों से मिलने शुक्रवार को पहुंचे. पीड़ित परिवार से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. इनमें से कुछ तस्वीरों की चर्चा सोशल मीडिया यूजर लगातार कर रहे हैं और इसे काफी मार्मिक बता रहे हैं. आइए इन तस्वीरों को देखें…

पहली तस्वीर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं. बच्ची की आंखों में आंसू हैं. वह लगातार रो रही है. उसके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है. राहुल गांधी उस बच्ची को अपनी हाथों से पकड़े हुए हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता की आंखें नम नजर आ रहीं हैं.

दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी के साथ एक महिला दिख रही है. महिला की आंखों में आंसू हैं. वह अपने दोनों हाथों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पकड़े हुए है. महिला की आंखों से लगातार आंसू की धार गिर रही है. इस दौरान भी राहुल गांधी की आंखें नम दिख रही हैं.

तीसरी तस्वीर में केवल एक महिला है जो राहुल गांधी के सामने दिख रहीं हैं. यह महिला भी लगातार रो रहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि वह हाथरस भगदड़ के बोर में कांग्रेस नेता को बता रहीं हैं.

राहुल गांधी से मिलकर क्या बोले पीड़ित परिवार के लोग
विभव नगर इलाके में एक पार्क के बाहर बैठे 26 वर्षीय विनीत कुमार ने कहा कि सब राजनीति करने में लगे हैं. अच्छा है कि किसी ने तो यहां आने की जहमत उठाई. शुभम भारती ने कहा कि यदि राहुल गांधी के आने की वजह पीड़ितों से मिलना है तो भी ठीक ही है. कम से कम कोई लोकप्रिय राजनीतिज्ञ तो विभव नगर में आया.
Read Also : Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ के चार दिन बाद बाबा नारायण साकार हरि सामने आया, जारी किया बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










