Rahul Gandhi: राहुल गांधी फिर जाएंगे अमेरिका, सैम पित्रोदा ने बताया, क्या-क्या करने वाले हैं कांग्रेस सांसद
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Aug 2024 4:53 PM
rahul gandhi
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. इसकी जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने दी है.
Rahul Gandhi: कांग्रेस की इकाई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बारे में जानकारी साझा की. पित्रोदा ने बताया कि राहल गांधी 8 सितंबर को अमेरिका के डलास शहर में होंगे और 9 तथा 10 सितंबर को वाशिंगटन में रहेंगे. इस दौरान राहुल भारतीय मूल के लोगों, छात्रों, कारोबारियों, ‘थिंक टैंक’ और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करेंगे.
Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला अमेरिका दौरा
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा. पित्रोदा ने कहा, राहुल गांधी जबसे नेता प्रतिपक्ष बने हैं तबसे मेरे पास भारतीय मूल के लोगों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, नेताओं, कारोबारियों, अंतरराष्ट्रीय मीडिया की ओर से बड़े पैमाने पर आग्रह आ रहे हैं कि वे राहुल गांधी से बातचीत करना चाहते हैं. वह एक संक्षिप्त दौरे पर अमेरिका पहुंच रहे हैं.
राहुल गांधी का ऐसा है पूरा शेड्यूल
डलास में राहुल गांधी टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे. उनका स्थानीय भारतीय समुदाय तथा कुछ ‘टेक्नोक्रेट’ से भी मिलने का कार्यक्रम है. वह डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज भी करेंगे. पित्रोदा ने कहा, अगले दिन वे वाशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां हम एक थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों सहित विभिन्न लोगों के साथ इसी तरह की बातचीत करने की योजना बना रहे हैं. हम एक बहुत ही सफल यात्रा की उम्मीद करते हैं और राहुल गांधी का अमेरिका में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
क्या मैच्योर हो गए हैं राहुल गांधी? देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










