दिल्ली में बारिश से बढ़ी मुसीबत, IMD का रेड अलर्ट के साथ और बारिश का अनुमान

Updated:
विज्ञापन

लगातार बारिश से दिल्ली के सड़कों पर जलभराव (Photo/X)

दिल्ली और एनसीआर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है. सुबह से हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हुआ और सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. आईटीओ, कनॉट प्लेस, कॉपरनिकस मार्ग, राजाजी मार्ग, कुशक रोड और राजोकरी समेत कई जगहों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ. AIIMS के पास फ्लाईओवर लूप पर भी जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

विज्ञापन

बारिश से सड़कें बनीं मुसीबत

बारिश का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है. गुरुग्राम में NH-48 के नरसिंहपुर इलाके में भी जाम की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले सोमवार को भारी बारिश के बाद सोहना रोड पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लगा था. हालात को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों समेत संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: बांका में 26 अगस्त तक बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

IMD का रेड अलर्ट, अभी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक राजधानी में कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. यानी आने वाले घंटों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज से बनारस तक बारिश का कहर, स्कूल जाते बच्चों की परेशानी बढ़ी, BHU में भी घुसा पानी

फ्लाइट पर भी बारिश का असर

बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है. सोमवार को खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था. मंगलवार सुबह एयरपोर्ट ने यात्रियों को मौसम खराब रहने की चेतावनी देते हुए एयरलाइन से फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola