'बेनकाब हुई बीजेपी की साजिश', राहुल गांधी को SC से मिली राहत पर बोले खरगे- संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Aug 2023 4:31 PM
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है. SC के फैसले पर खरगे ने कहा कि तहे दिल से स्वागत.
मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगा दी है. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहने तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं. इधर, एपेक्स कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है. गौरतलब है कि मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया था. इससे पहले बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी रप आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था.
संविधान और लोकतंत्र की जीत, बीजेपी की साजिश बेनकाब- खरगे
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने मोदी सरनेम मामले में 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए आज यानी शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद खरगे ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा सत्यमेव जयते ! उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत ! संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत हुई. वायनाड के नागरिकों की जीत हुई. राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा की साजिश बेनकाब हुईं. खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज. सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गांधी. मोदी सरकार और भाजपा के लोग वही काम करें जिसका उनको जनादेश मिला है. अपने वादों को निभाने में वो एक दशक से विफल रहे हैं. संसद और सड़क तक जारी रहेगा जनता के सवालों पर संग्राम.
सत्यमेव जयते !
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत।
संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई।
वायनाड के नागरिकों की जीत हुई।
श्री @RahulGandhi के ख़िलाफ़ BJP की साज़िश बेनकाब हुई।
लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़।
सत्य और साहस के प्रतीक…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 4, 2023
कांग्रेस में जश्न का माहौल
इधर, राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस बड़ी जीत के रूप में ले रही है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे हैं. कांग्रेस आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत है. राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज विफल हो गई है. हमने स्पीकर से मुलाकात की और संसद में यह मुद्दा उठाया कि राहुल गांधी को संसद में अनुमति दी जानी चाहिए. राहुल गांधी की अयोग्यता रद्द की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं स्पीकर को पत्र भी लिखूंगा.
#WATCH सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत है। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज विफल हो गई है…हमने स्पीकर से मुलाकात की और संसद में यह मुद्दा उठाया कि राहुल गांधी को संसद में अनुमति दी जानी चाहिए…राहुल गांधी की अयोग्यता रद्द की जानी चाहिए…मैं… pic.twitter.com/KCHTPLJZP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










