facebbok hate speech: संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया असफल नेता, कहा- कांग्रेस उनके नियंत्रण से बाहर पार्टी जा रही है

Updated at : 17 Aug 2020 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
facebbok hate speech: संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया असफल नेता, कहा- कांग्रेस उनके नियंत्रण से बाहर पार्टी जा रही है

Rahul gandhi, BJP , facebbok hate speech: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर कंट्रोल को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर पर गंभीर आरोप लगाए. इस आरोप के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है. वो कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं.

एएनआई से बात करते हुए पात्रा ने राहुल गांधी के उस ट्वीट पर हमला बोला जिसमें कांग्रेस नेता ने फेसबुक को लेकर भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए थे. दरअसल, अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल में छपे आर्टिकल का हवाला देकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा और आरएसएस भारत में फेसबुक और वाट्सएप पर कंट्रोल करते हैं. वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं

कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने भी फेसबुक पर हमला बोला. कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने तो पलटवार किया ही फेसबुक ने भी एक बयान जारी कर सफाई दी. फेसबुक ने कहा कि हम हेट स्‍पीच या हिंसा को बढ़ावा देने वाले कॉन्‍टेंट को प्रतिबंधित करते हैं और इस तरह की नीतियों को पूरी दुनिया में किसी की राजनीतिक स्थिति से इतर लागू करते हैं. हमें पता है कि आगे बहुत कुछ करना है, इसे लेकर हमारी प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम निष्पक्ष और सटीक रहें.

Also Read: भाजपा के लिए काम कर रहा फेसबुक, राहुल गांधी के इस आरोप पर सोशल मीडिया कंपनी ने दिया जवाब
रविशंकर प्रसाद ने दिलायी कैंब्रिज एनालिटिका की याद

संबित पात्रा से पहले भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की. चुनाव से पहले ही डेटा को हथियार बनाने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के साथ आपके गठजोड़ को रंगे हाथों पकड़ा गया था और अब हमसे सवाल पूछने की गुस्ताखी? उन्होंने कहा, हारे हुए जो लोग खुद अपनी पार्टी में लोगों को प्रभावित नहीं कर सकते हैं वे शिकायत करते रहते हैं कि पूरा विश्व भाजपा और आरएसएस ने कंट्रोल कर रखा है.

Also Read: क्या फेसबुक बीजेपी के लिए पक्षपाती है? भाजपा MLA का विवादित पोस्ट क्यों नहीं हटाया? शशि थरूर कर रहे जांच

भाजपा नेता ने एक अन्‍य पोस्‍ट में कहा है कि सच तो यह है कि आज सूचनाओं तक पहुंच और अभिव्यक्ति की आजादी का लोकतांत्रिकरण कर हुआ है. अब यह आपके परिवार (राहुल गांधी) के सेवकों द्वारा नियंत्रित नहीं होता है. इसी कारण आपको दर्द होता है. रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा है कि अभी तक बेंगलुरू दंगे को लेकर आपकी निंदा नहीं सामने आई है. इस बारे में आपका साहस कहां गायब हो गया.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola