ePaper

PHOTO: राहुल गांधी बने बुलेट राजा, देखें भारत जोड़ो यात्रा की कुछ खास तस्वीरें

Updated at : 27 Nov 2022 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: राहुल गांधी बने बुलेट राजा, देखें भारत जोड़ो यात्रा की कुछ खास तस्वीरें

भारत जोड़ो यात्रा रविवार की अहले सुबह इंदौर स्थित राऊ पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी बुलेट पर सवार होकर समर्थकों को रोमांचित किया. बुलेट की सवारी के दौरान राहुल गांधी के पिछे सैकड़ों कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दौड़ लगाते दिखे.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचा. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. राहुल ने यात्रा के बीच बुलेट की सवारी की. इस दौरान राहुल के पिछे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता दौड़ लगाते दिख रहे थे.

undefined

भारत जोड़ो यात्रा रविवार की अहले सुबह इंदौर स्थित राऊ पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी बुलेट पर सवार होकर समर्थकों को रोमांचित किया. बुलेट की सवारी के दौरान राहुल गांधी के पिछे सैकड़ों कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दौड़ लगाते दिखे. राहुल गांधी की यह तस्वीर कांग्रेस केे ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई है. जो अब जमकर वायरल हो रही है.

undefined

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की गई है. इस तस्वीर में राहुल गांधी कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि राहुल के साथ इस यात्रा में कुत्ता भी कुछ दूर चल रहा है.

undefined

भारत जोड़ों यात्रा में समाज के अलग-अलग तबके के लोग शामिल हो रहे हैं. वहीं, इस यात्रा में बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. राहुल गांधी इन बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

undefined

राहुल गांधी की स्वागत के लिए राऊ में कालीन बिछाई गई थी. इस यात्रा में हजारों लोगों राहुल गांधी के साथ यात्रा करते देखें गए. भारत जोड़ो यात्रा के लिए इंदौर में 1,400 कर्मियों को तैनात किया गया है. बता दें कि 17 नवंबर को इंदौर के एक व्यवसाई को धमकी भरे पत्र मिले थे. जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर पहुंचते ही धमाके की जाकनारी दी गई थी. इस पत्र में राहुल गांधी समेत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी जान से मारने की धमकी मिली थी.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola