Rahul Gandhi Updates : क्या 142 किलोमीटर पैदल चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ? FIR दर्ज होने के बाद किया ट्वीट- दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा…

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi Updates : क्या 142 किलोमीटर पैदल चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ? FIR दर्ज होने के बाद किया ट्वीट- दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा…

Rahul Gandhi attacks on yogi government ,mahatma gandhi jayanti quote, hathras gangrape :कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा…

विज्ञापन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (mahatma gandhi jayanti) है. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं…गांधी जयंती की शुभकामनाएं….आपको बता दें कि हाथरस जाने के क्रम में हुए हंगामें के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर नोएडा पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है.

एफआरआइ दर्ज : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर नोएडा पुलिस ने एफआरआइ दर्ज किया है. ग्रेटर नोएडा के इकोटेक वन थाने में एफआइआर दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस के 203 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. एफआइआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले में 50 से अधिक गाड़ियां शामिल थी, और दो सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं थे.

हाथापाई व धक्कामुक्की : सभी नेता हाथरस जाने के लिए डीएनडी से होकर नोएडा में प्रवेश कर रहे थे. पुलिस ने ये भी कहा है कि कोरोना को देखते हुए पहले काफिले से आगे नहीं जाने का अनुरोध किया गया, लेकिन वे नहीं माने और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की भी की. जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 203 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया.

हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर : उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया था, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये थे. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने इसके बाद बताया कि प्रियंका और राहुल हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिये रवाना हो गये. जहां उन्हें रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola