पंजाब में Terrorist Attack का खतरा, पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर पुलिस स्टेशन, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Dec 2022 1:59 PM
भारत की खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों की मदद से पंजाब के आतंकी नये साल के मौके पर पंजाब में बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं. जिसके लेकर पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसी का कहना है कि आतंकी पंजाब के आरपीजी पुलिस स्टेशन को निशाना बना सकते हैं.
Punjab Alert: दुनिया के सामने पाकिस्तान अपनी छवि साफ होने की कितनी भी दुहाई दे, उसकी काली करतूत अक्सर सामने आती रहती है. इसी कड़ी में एक बार फिर पाकिस्तान बेनकाब हो गया है. दरअसल, पंजाब में पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. एजेंसियों ने अपने अलर्ट में कहा है कि पाक आतंकी संगठन की मदद से पंजाब में मौजूद आतंकी पुलिस थाने को अपना टारगेट बना सकते हैं.
खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों की मदद से पंजाब के आतंकी नये साल के मौके पर पंजाब में बड़ा हमला करने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए ये आतंकी पुलिस स्टेशन को बना निशाना बना सकते हैं. खुफिया एजेंसियों ने यह भी कहा है कि आतंकी सरकारी इमारतों को भी निशाना बना सकते हैं. आजतक न्यूज चैनल के मुताबिक, एजेंसियों का कहना है कि अभी तक जो सूचना मिली है उसके मुताबिक आतंकी आरपीजी पुलिस स्टेशन को अपना निशाना बना सकते हैं.
पंजाब पुलिस ने जारी किया अलर्ट: वहीं, आतंकी वारदात की संभावना को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी है. गौरतलब है कि बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से पंजाब में लगातार ड्रोन भेजे जा रहे हैं. ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की ओर से हथियार और नशीले पदार्थ भेजता है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन को भारतीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान अक्सर मार गिराते हैं.
झूठे हैं पाकिस्तानी सेना के संकल्प: एक तरफ अपनी सीमा में पाकिस्तान आतंकवाद को प्रश्रय दे रहा है तो वहीं, दूसरी ओर उसकी सेना आतंकवाद के खात्मे को लेकर नया संकल्प लेती रहती है. दरअसल बीते दिनों पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने का संकल्प लिया है. रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में 254 वीं कोर कमांडर्स कांफ्रेंस में यह संकल्प लिया गया. लेकिन पाकिस्तान खुद दुनिया का सबसे बड़ा आतंकियों को पोषण देने वाला देश है.
Also Read: दिल दहला देगी तमिलनाडु के इस गांव की घटना, दलितों से नफरत के कारण पानी में मिला दिया मल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










