गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से भी है कनेक्शन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Feb 2024 6:49 PM
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के समर्थित तीन गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन्हें यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अन्य अपराधों के साथ-साथ इनका कनेक्शन दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से भी रहा है.
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के समर्थित 3 गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है. अपने पोस्ट में डीजीपी ने लिखा है कि चंडीगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में एजीटीएफ पंजाब ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के समर्थित 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी चंडीगढ़ के एक आवासीय क्षेत्र में बीते महीने जनवरी में गोलीबारी की घटना में शामिल थे.
कई दिनों से फरार के अपराधी
पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बताया कि अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद ये आरोपी फरार हो गये थे. उन्होंने कहा कि वारदात के बाद ये बिहार भाग गए थे. इस बीच पंजाब पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी रही. इसी दौरान बिहार से उत्तर प्रदेश जाते समय पुलिस ने इन्हें ट्रैक किया. इसके बाद यूपी पुलिस से संपर्क साधा गया. और यूपी के गोरखपुर में यूपी पुलिस के सहयोग से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत आपराधिक नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
Acting swiftly #AGTF Punjab in a joint operation with #Chandigarh Police & Central Agencies, has succeeded in arresting 3 operatives backed by foreign-based Gangster Goldy Brar
They were involved in a firing incident at a residential area in Chandigarh on 19 January 2024 (1/3) pic.twitter.com/VdxZ8FHEmQ
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 4, 2024
कल भी हुई थी दो अपराधियों की गिरफ्तारी
इससे पहले शनिवार को भी पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित दो करीबियों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को छिपने में मदद की थी. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को मनीमाजरा के गोबिंदपुरा मोहल्ले से उसके एक साथी जतिंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 12 कारतूस और दो पिस्टल भी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि जीरकपुर इलाके में छोटा मणि की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके बाद पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल की टीम ने उसका पता लगाया और उसे एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया.
डीजीपी ने कहा कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम करते थे और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं. यादव ने बताया कि छोटा मणि ने मई 2022 में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या के बाद उनके हत्यारों को छिपने के लिए ठिकाने की व्यवस्था की थी. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: ‘बीजेपी में जाने के लिए बनाया जा रहा दबाव’,बोले सीएम केजरीवाल- हम नहीं झुकेंगे
Also Read: Delhi: ‘शायद आपकी कोई मजबूरी रही होगी…’ एलजी के पत्र का सीएम केजरीवाल ने दिया यह जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










