ePaper

Coronavirus impact : रिटायर हो रहे चिकित्साकर्मियों को 30 सितंबर तक कार्यमुक्त नहीं करेगी पंजाब सरकार

Updated at : 16 Mar 2020 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus impact : रिटायर हो रहे चिकित्साकर्मियों को 30 सितंबर तक कार्यमुक्त नहीं करेगी पंजाब सरकार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश में जहां सख्त एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, वहीं पंजाब में रिटायर होने वाले चिकित्साकर्मियों को आगामी 30 सितंबर तक कार्यमुक्त नहीं करने का फैसला का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

चंडीगढ़ : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश में जहां सख्त एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, वहीं पंजाब में रिटायर होने वाले चिकित्साकर्मियों को आगामी 30 सितंबर तक कार्यमुक्त नहीं करने का फैसला का फैसला किया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया है कि करतारपुर गलियारे को बंद करने का फैसला अस्थायी है. चिकित्सा कर्मियों के सेवा विस्तार करने का फैसला मुख्यमंत्री ने लिया था, जिसे उनकी अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में औपचारिक मंजूरी दी गयी.

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किये गये उपायों एवं तैयारियों की समीक्षा की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे भयभीत नहीं हों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने, नियमित रूप से हाथ धोने जैसे सभी संभावित एहतियाती कदम के अनुपालन करें. पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए चिकित्सा पेशेवरों को सेवा विस्तार देने के साथ-साथ बेरोजगार एमबीबीएस डॉक्टरों से संपर्क कर स्वयंसेवी आधार पर इस संकट से निपटने में मदद करने का अनुरोध किया.

इसके साथ ही, मंत्रिमंडल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ ही वरिष्ठ मेडिकल छात्रों को अपने कॉलेजों को रिपोर्ट करने को कहा, जो खुले हैं, ताकि वे अन्य चिकित्साकर्मियों की मदद कर सकें. इस बीच, मुख्यमंत्री ने सोमवार को साफ किया कि पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को जोड़ने वाले गलियारे को बंद करने का फैसला अस्थायी है और कोरोना वायरस के चलते लिया गया है.

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि करतारपुर गलियारे को कोरोना वायरस के खतरे के चलते बंद किया गया है, लेकिन मैं पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि यह अस्थायी कदम है. उन्होंने संकट की स्थिति को छोड़कर बाकी दिनों तक गलियारा खुला रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola