नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- पिता की मौत के बाद मां को छोड़ दिया लावारिस

Punjab Election 2022: सिद्धू पर उनकी बहन ने गंभीर आरोप लगाये हैं. अमेरिका में रहने वाली सिद्धू की बहन डॉ सुमन तूर ने कहा है कि, सिद्धू ने पिता की मौत के बाद अपनी मां और बहनों को घर से निकाल दिया था.
Punjab Election 2022: पंजाब में सीएम पद की दौड़ में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की राहें मुश्किल होती जा रही है. एक तो वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है. उसपर से अब वे पारिवारिक विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. जी हां, सिद्धू पर उनकी बहन ने गंभीर आरोप लगाये हैं. अमेरिका में रहने वाली सिद्धू की बहन डॉ सुमन तूर ने कहा है कि, सिद्धू ने पिता की मौत के बाद अपनी मां और बहनों को घर से निकाल दिया था.
सिद्धू पर झूठ बोलने का आरोप: सुमन तूर ने सिद्धू पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि, सिद्धू मां-बाप के अलग होने संबंधी बात पर हमेशा झूठ बोलते रहे हैं. उन्होंने कहा कि, उनके पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद सिद्धू ने अपनी मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया था. उन्होंने कहा कि सिद्धू ने झूठ कहा है कि जब वे बच्चे थे तो उनके माता-पिता अलग हो गये थे.
सिद्धू की बहन ने बताया कि वो इतने साल बाद यह मुद्दा इसलिए उठा रही है कि उन्हें खबर मिली है कि सिद्धू ने कहा है कि उनके माता-पिता अलग हुए थे. उन्होंने कहा कि ये सरासर झूठ है. उनके माता पिता अलग नहीं हुए थे. पिता की मौत के बाद सिद्धू ने मां को घर से निकाल दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि घर से निकाले जाने के बाद उनकी मां बेहद कठनाई से दिन बिताईं. यहां तक की दिल्ली की रेलवे स्टेशन में उनकी लावारिस हालत में मौत हो गई.
गैरतलब है कि पंजाब चुनाव में सीएम पद का सपना संजो रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब पारीवारिक विवाद में उलझते जा रहे हैं. बहरहाल पंजाब चुनाव नजदीक है. खुद नवजोत सिंह सिद्धू पूरे दमखम से चुनावी तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में सिद्धू के लिए यह पारिवारिक विवाद कितनी मुश्किलें खड़ी करता है ये तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




