Punjab CM Oath Live: चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, रंधावा और ओपी सोनी भी मंत्री बने

Updated:
विज्ञापन

Punjab CM Oath Live: चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. पंजाब में जारी हर राजनीतिक अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी भी मौजूद थे. सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद का लिया शपथ

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है.

अजयवीर जाखड़ किसान आयोग के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया

टीवी रिपोर्ट के अनुसार सुनील जाखड़ के भतीजे अजयवीर जाखड़ किसान आयोग के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है.

चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंचे

चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंचे. थोड़ी देर में लेंगे शपथ.

अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसा 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो इंजन कदम-कदम पर टॉस करके चलता हो उससे पंजाब का क्या हाल होगा.

अभी हरीश रावत से मिलने जा रहे हैं चरणजीत चन्नी

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद्य ने कहा कि चरणजीत चन्नी अभी हरीश रावत से मिलने जा रहे हैं, फिर वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन जाएंगे. दोपहर में कैप्टन अमरिंदर सिंह से वे मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola