भगवंत मान की कैबिनेट टीम तैयार, डॉ बलजीत कौर समेत 10 विधायकों ने ली शपथ, मंत्रियों ने गिनाईं प्राथमिकताएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Punjab Cabinet swearing-in LIVE Updates : भगवंत मान मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है. निर्वाचित 10 विधायक मंत्री शपथ लिये. शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे शुरू हुआ. दोपहर 2 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी. पल-पल की खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

नशा और बेरोजगारी खत्म करना पहली प्राथमिकता : डॉ सिंगला

पंजाब के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वाले डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि नशीली दवाओं की लत, बेरोजगारी के विभिन्न मुद्दे हैं, जिनका समाधान अभी बाकी है और हमें इन सभी मुद्दों पर काम करना होगा. पंजाब में तरक्की करनी है तो हमें विपक्ष के समर्थन की ज़रूरत पड़ेगी.

पूरी ईमानदारी से करूंगी काम : बलजीत कौर

पंजाब में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद डॉ बलजीत कौर ने कहा कि मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए पार्टी (आप) और पार्टी के हाईकमान का धन्यवाद!, पार्टी की ये अच्छी सोच है, जो उन्होंने महिला को कैबिनेट में शामिल किया है. मुझे जो भी काम दिया जाएगा वो मैं ईमानदारी से करूंगी.

मंत्रिमंडल के 10 सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया, 2 बजे होगी कैबिनेट की मीटिंग

पंजाब में भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार हाे गया है. एक महिला डॉ बलजीत कौर समेत 10 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री का शपथ ग्रहण कर लिया है. राज्यपाल बी एल पुरोहित ने इन सभी विधायकों को शपथ दिलाई. अब दोपहर 2 बजे भगवंत मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की जाएगी.

चार विधायकों ने शपथ ग्रहण किया

आप नेता लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

ब्रह्म शंकर जिंपा ने ली शपथ

आप विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने शपथ ली. कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. होशियारपुर सीट से विधायक चुने गए हैं.

लालचंद कटार चंद ने ली शपथ

लालचंद कटारुचक भोआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराने वाले लाल चंद कटार चंद ने शपथ ली. उन्हें राज्यपाल बी एल पुरोहित ने शपथ दिलाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola