13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Punjab Cabinet Expansion: कैप्टन के विरोधी अमरिंदर सिंह राजा समेत 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Punjab Cabinet Expansion पंजाब में रविवार को चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार हुआ है. रविवार को कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इसमें कई नए मंत्रियों को शामिल किया गया है. सबसे पहले पहले ब्रह्म मोहिंद्रा ने शपथ ली. वे छह बार विधायक रहे हैं.

Punjab Cabinet Expansion News Updates पंजाब में रविवार को चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार हुआ है. रविवार को कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. इसमें कई नए मंत्रियों को शामिल किया गया है. कांग्रेस विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे. सबसे पहले पहले ब्रह्म मोहिंद्रा ने शपथ ली. वे छह बार विधायक रहे हैं.

कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा के साथ ही मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना, अमलोह से विधायक रणदीप सिंह नाभा, कांग्रेस विधायक विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, राजकुमार वेरका कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस के इन नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई.

वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि मैं नए मंत्रियों, पंजाब के लोगों और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नई शुरुआत के लिए बहुत बधाई देता हूं. जो लोग मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा पाए हैं उनको पार्टी और सरकार की व्यवस्था में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. किसी को छोड़ा नहीं गया है. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई लंबी बैठकों के बाद पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कैबिनेट के चेहरों पर मुहर लगा दी. पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने शनिवार को राज्‍यपाल के साथ मुलाकात की थी.

Also Read: Mobile SIM अब OTP के जरिए होगा एक्टिवेट, जानिए DoT ने नियमों में क्या किए बड़े बदलाव
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel