AAP MLA Amit Ratan Arrested: करप्शन के मामले में पंजाब के AAP विधायक अमित रतन गिरफ्तार

ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया AAP विधायक को बुधवार शाम राजपुरा से गिरफ्तार किया गया. AAP नेता अमित रतन कोटफत्ता को हिरासत में लेने के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
पंजाब की बठिंडा ग्रामीण सीट से विधायक एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अमित रतन कोटफत्ता ( Amit Ratan Kotphatta ) को सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है. इससे कुछ ही दिन पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने विधायक के निकट सहयोगी रशिम गर्ग को इसी मामले में पकड़ा था.
आज कोर्ट में पेश किये जाएंगे आप विधायक कोटफत्ता
ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया AAP विधायक को बुधवार शाम राजपुरा से गिरफ्तार किया गया. AAP नेता अमित रतन कोटफत्ता को हिरासत में लेने के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता की सहयोगी पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तार
रशिम गर्ग को बठिंडा में घुद्दा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है. बठिंडा में सतर्कता ब्यूरो के दल ने गर्ग को चार लाख रुपये नकद राशि के साथ पकड़ा.
Also Read: अमानतुल्लाह खान गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल बोले- ‘आप’ के कई और विधायक होंगे गिरफ्तार
Punjab | Vigilance Bureau arrested AAP MLA Amit Ratan Kotphatta from Bathinda Dehat & registered a case against him. The Vigilance team had caught him while taking bribe. Recently, Risham Garg, close to the MLA, was arrested by Vigilance team while accepting a bribe of Rs 4 lakh.
— ANI (@ANI) February 23, 2023
अमित रतन कोटफत्ता ने रशिम गर्ग के साथ संबंध से किया इनकार
आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता ने रशिम गर्ग के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था. उन्होंने विपक्षी दलों पर पंजाब में ‘आप’ की सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










