Public Holidays : अप्रैल में छुट्टियां ही छुट्टियां, देखें लिस्ट

सांकेतिक तस्वीर
Public Holidays : अप्रैल के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में जानें यहां. राम नवमी, महावीर जयंती का अवकाश कब है? देखें लिस्ट
Public Holidays : मार्च का महीना आधा बीत चुका है. इसके बाद अप्रैल का महीना आने वाला है. इस महीने कई छुट्टियां रहने वाली है. छात्रों और कामकाजी लोगों को अवकाश के दौरान आराम करने का मौका मिलेगा. राम नवमी, महावीर जयंती, बैसाखी और अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार अगले महीने होंगे. अप्रैल 2025 में छुट्टियों की सूची पर एक नजर डाल लेते हैं.
1. 1 अप्रैल 2025, मंगलवार ओडिशा दिवस- ओडिशा में अवकाश
2. 1 अप्रैल 2025, मंगलवार सरहुल– झारखंड में अवकाश
3. 5 अप्रैल 2025, शनिवार बाबू जगजीवन राम जयंती– आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अवकाश
4. 6 अप्रैल 2025, रविवार रामनवमी– नेशनल हॉलीडे के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा.
5. 10 अप्रैल 2025, गुरूवार महावीर जयंती– चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में अवकाश रहेगा.
6. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– बोहाग बिहू अवकाश असम में रहेगा.
7. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– महा विशुवा संक्रांति के अवसर पर ओडिशा में अवकाश.
8. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर हॉलीडे रहेगा.
9. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– तमिल नव वर्ष के अवसर पर तमिलनाडु में अवकाश रहेगा.
10. 14 अप्रैल 2025, सोमवार– विशु के अवसर पर केरल में अवकाश रहेगा.
15 अप्रैल 2025, मंगलवार– हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा.
11. 15 अप्रैल 2025, मंगलवार– बंगाली नव वर्ष के अवसर पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अवकाश रहेगा.
12. 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार– गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी.
13. 19 अप्रैल 2025, शनिवार– ईस्टर शनिवार के अवसर पर नगालैंड में छुट्टी रहेगी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल
14. 20 अप्रैल 2025, रविवार– ईस्टर रविवार की छुट्टी
15. 20 अप्रैल 2025, रविवार– गरिया पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में छुट्टी.
16. 21 अप्रैल 2025, सोमवार– वैसाख के अवसर पर जम्मू कश्मीर और पंजाब में छुट्टी.
17. 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को महर्षि परसुराम जयन्ती के अवसर पर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में छुट्टी.
18. 30 अप्रैल 2025, बुधवार– बसव जयंती के अवसर पर कर्नाटक में छुट्टी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










