Public Holiday : 5 फरवरी को छुट्टी का ऐलान, स्कूल-ऑफिस बंद

स्कूल-ऑफिस की सांकेतिक तस्वीर
Public Holiday: 5 फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में पब्लिक हॉलीडे रहेगा. इसकी घोषणा की जा चुकी है. दिल्ली चुनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है.
Public Holiday: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को यानी बुधवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. इस वजह से सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को बंद रखने की घोषणा की गई है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) पहले ही कह चुका है कि वोटिंग वाले दिन सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे जाएंगे. इससे कर्मचारियों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने में कोई कठिनाई नहीं होगी.
मतदान के दौरान कई स्कूलों और कॉलेजों में वोटिंग के लिए बूथ बनाए जाते हैं. इसलिए इस दिन शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद रखा जाता है. चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके लिए अक्सर मतदान से एक दिन पहले भी छुट्टी की घोषणा की जाती है. ऐसा इसलिए ताकि प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देना आसान हो जाए. इसी क्रम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया का स्कूल सेक्शन 4 और 5 फरवरी को पूरी तरह बंद रहेगा.
Holiday in Haryana : हरियाणा में भी छुट्टी का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर, हरियाणा सरकार ने 5 फरवरी को सभी सार्वजनिक कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में सवैतनिक छुट्टी की घोषणा की है. अवकाश देने का उद्देश्य उन सरकारी कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करना है जो दिल्ली में रजिस्टर्ड वोटर हैं. वे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं. एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसके अनुसार, यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1996 में संशोधित) की धारा 135-बी के अंतर्गत दिया गया है. यह प्रावधान उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो एनसीआर दिल्ली के मतदाता हैं.
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया
दिल्ली चुनाव के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा उपनिदेशक ने 3 फरवरी को एक प्रभात रैली का आयोजन किया. इस रैली में छात्र पोस्टर और बैनर लेकर हिस्सा लिया. ये नारे लगाकर स्थानीय निवासियों को मतदान के प्रति प्रेरित करते नजर आए. वोटरों को जागरुक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










